चीन में अपार सफलता हासिल कर कमाई का दुनियाभर में झंडा गाड़ चुकी बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ ने अब एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली हैं। चीन के फिल्म इतिहास में ‘दंगल’ एक अरब युआन कमाने वाली 33वीं फिल्म बन गयी हैं।
इसके मुताबिक भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 1000 करोड़ रुपए बैठती हैं। बता दें कि दंगल बीते 5 मई को चीन में रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि अब हॉलीवुड मूवी ‘पायरेट्स ऑफ कैरीबियन – 5’ ‘दंगल’ को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर आ गयी हैं। लेकिन खबर है कि दंगल अभी भी करीब 9000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही हैं।

No comments:
Post a Comment