• May 04, 2017

    Abhishek Bachchan करेंगे सरकारी नौकरी, SSC का Admit Card आया सामने

    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे जूनियर बच्चन मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन अब फ़िल्मी दुनियां छोड़ सरकारी नौकरी करने चले हैं और इसके लिए वे परीक्षा देंगे और आपको बता दें कि इस परीक्ष के लिए उनका एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) भी सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा हैं।
    क्यों चौंक गए न आप? दरअसल हम आपको बताते है कि ये माजरा क्या हैं। ये मामला राजस्थान का हैं। कर्मचारी चयन आयोग की भूल-चूक की वजह से अभिषेक बच्चन ने हाल ही में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया और उनके अनुसार परीक्षा रविवार को जयपुर में होनी थी, लेकिन वह परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे।
    कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती परीक्षा में अभिषेक बच्चन के नाम से बाकायदा एडमिट कार्ड जारी हुआ है जिसमे उनका नाम, फोटो, पता और रोल न. अंकित हैं।

    No comments:

    Post a Comment