• May 04, 2017

    ‘Tubelight’ का टीजर क्या तोड़ पायेगा ‘Baahubali 2’ के टीजर का रिकॉर्ड?

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर कल 4 मई को रिलीज होने जा रहा हैं। सलमान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ‘ट्यूबलाइट’ इस वर्ष ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
    सलमान के फैंस का उनकी इस फिल्म के इतंजार को देखकर अब यह सवाल उठता है कि क्या ट्यूबलाइट का रिलीज होने जा रहा टीजर बॉक्स ऑफिस सभी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली 28 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म बाहुबली 2 के टीजर का रिकॉर्ड तोड़ पायेगा।
    गौरतलब है कि जब बाहुबली 2 का टीजर रिलीज हुआ था तो रिलीज होते ही वायरल हो गया था और कुछ ही देर में इसे देखने वालो की संख्या लाखो-करोड़ों पहुंच गयी थी, अब ऐसे में ट्यूबलाइट का ट्रेलर क्या इस रिकॉर्ड को तोड़ पायेगा? ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
    फिलहाल आपको बता दें कि ‘ट्यूबलाइट’ 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज एक्ट्रेस झू झू नजर आएँगी इसके अलावा फिल्म में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और अभिनेता शाहरुख खान का कैमियो रोल नजर आयेगा।

    No comments:

    Post a Comment