• May 16, 2017

    ‘Baahubali 2’ ने तमिलनाडु में कमाए 100 करोड़, किया 1400 करोड़ का आंकड़ा पार

    बॉक्स ऑफिस सभी फिल्मों पर भरी पड़ी सभी रिकार्ड्स तोड़ देने वाली बाहुबली 2 आये दिन नए नए रिकॉर्ड बनाती जा रही हैं। आपको बता दें कि बाहुबली 2 ने दुनियाभर में अब 1400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया हैं।
    बाहुबली २ ने आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली हैं जिसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1400 करोड़ भी पार कर गया हैं। बता दें कि इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल फिल्म एंथिरन ने भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
    बाहुबली 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गयी हैं। फिल्म ने तमिल में 10 दिनों में 100.55 करोड़ की कमाई कर ली हैं।
    आपको बता दें कि बाहुबली 2 हिंदी वर्जन की कमाई के मामले में सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म का हिंदी वर्जन में 400 करोड़ तक कमाई का आंकड़ा पहुंच गया हैं।

    No comments:

    Post a Comment