• May 16, 2017

    फिल्म ‘A Death In The Gunj’ की रिलीज डेट हुई फाइनल!

    अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘अ डेथ इन गंज’ की रिलीज डेट तय हो गयी हैं। बता दें कि ये फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से कोंकणा निर्देशन में अपना कदम रखेंगी।
    आपको बता दें कि इस फिल्म को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भी प्रस्तुत की गयी थी, और इसके लिए कोंकणा को बेस्ट डायरेक्शन का अवार्ड मिला था और अब आगामी 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही हैं।
    यह फिल्म साल 1979 में रांची के नजदीक एक गावं के परिवेश पर आधारित हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी, रणवीर शौरी, कल्कि कोचलिन, तनुजा, गुलशन देवैया, तिलोत्तमा शोमे और ओम पूरी मुख्य भूमिका में हैं।



    No comments:

    Post a Comment