फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शको का दिल जीत चुके अभिनेता प्रभास अब जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। गौरतलब है कि बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया, फिल्म की रिलीज का अभी तक क्रेज कम नहीं हुआ हैं।
वहीं फिल्म के स्टार्स भी चर्चाओं में बने हुए हैं। उनमे से एक है फिल्म में बाहुबली का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रभास, खबर है कि प्रभास अब तक 6000 शादी के प्रपोजल ठुकरा चुके हैं। और अब सुनने में आ रहा है कि उनके माता-पिता ने उनके लिए एक लड़की ढूंढी हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बांध जायेंगे।
लेकिन आपको बता दें कि प्रभास के माता-पिता ने उनके लिए जो लड़की देखी वह प्रभास से उम्र में 14 साल छोटी हैं। वह एक स्टूडेंट हैं। बाहुबली 2 की रिलीज के बाद से ही प्रभास की शादी की चर्चा सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।

No comments:
Post a Comment