• May 10, 2017

    Shraddha Kapoor की फिल्म ‘Haseena’ से उनके भाई का लुक आया सामने

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनकी एक और अपकमिंग ‘हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई’ चर्चाओं में बनी हुई हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आने वाले हैं।
    श्रद्धा फिल्म ‘हसीना’ में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का रोल निभा रही हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही हैं। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन की बायोपिक होगी। सिद्धांत इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं।
    हाल ही में फिल्म से उनके भाई के लुक की कुछ तस्वीर सामने आयी हैं। श्रद्धा ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें उनके भाई का लुक सामने आया है।सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हैं हुए श्रद्धा ने लिखा, ‘अपने रील और रियल भाई को पेश करते हुए काफी प्राउड हूं। पेश कर रही हूं छोटा और बड़ा भाई। भाई के साथ शूटिंग करने का अनुभव जीवन भर याद रहेगा।’

    No comments:

    Post a Comment