• May 16, 2017

    ‘Bahubali’ स्टार Prabhas की इस कदर दीवानी हुई Alia, कि कर दिया ऐलान

    एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकार्ड्स तोड़ कमाई के बेहद बड़े रिकार्ड्स बनाये जा रही हैं। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मो के कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
    फिल्म में बाहुबली का किरदार निभाने वाले दक्षिण भारतीय फिल्मो के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की एक्टिंग के फैंस कायल हो गए हैं हर तरफ इन दिनों प्रभास की ही चर्चाएं हो रही हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी प्रभास की एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं।  इन ही में से एक है एक्ट्रेस आलिया भट्ट।
    आलिया बाहुबली 2 देखने के बाद फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली और अभिनेता प्रभास की फैन हो गयी हैं उन्होंने हल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की जबरदस्त तारीफ की है और साथ ही कहा है कि वह प्रभास की फैन हो गयी है और इतना ही नहीं आलिया ने  तो प्रभास के साथ फिल्म में काम करने की अपनी इच्छा भी जाहिर की हैं।
    फिल्नाल आपको बता दें कि बाहुबली 2 के बाद अब प्रभास अपनी नयी फिल्म ‘साहो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के होने की चर्चाएं हैं।

    No comments:

    Post a Comment