बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जोड़ी सालो बाद एक बार फिर से जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आ सकती हैं। फिल्म ‘नमस्ते लंदन’, ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मो में साथ काम कर चुके दोनों स्टार एक बार फिर एक नयी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।
खबर है कि अक्षय और कैटरीना धर्मा प्रोडक्शन की बनने जा रही एक नयी फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिलहाल इस बात की कोई आधारिक घोषणा नहीं हुई हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।
फिलहाल आपको बता दें कि कैटरीना इन दिनों सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

No comments:
Post a Comment