बाहुबली 2 के स्टार प्रभास अब अपनी नयी आगामी फिल्म ‘साहो’ में जुट गयी हैं। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका हैं। लेकिन अभी तक इस फिल्म में प्रभास के साथ कौन सी एक्ट्रेस होंगी अभी इस बात की घोषणा नहीं हुई हैं।
गौरतलब है कि फिल्म बाहुबली में प्रभास ने तमन्ना भाटिया और बाहुबली 2 में अनुष्का शेट्टी के साथ रोमांस फरमाया था। हाल ही में खबरें थी कि फिल्म साहो में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ प्रभास के साथ नजर आएँगी।
लेकिन हाल ही में आयी ताजा जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि कैटरीना ‘साहो’ में काम नहीं कर रही हैं। फ़िलहाल कैटरीना सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

No comments:
Post a Comment