• May 16, 2017

    Ranveer ने ठुकराया Salman के शो ‘Dus Ka Dum’ का ऑफर

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने फिल्मी करियर पर खास ध्यान दे रहे हैं। ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गुंडे’, ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी हिट्स फिल्मे दे चुके रणवीर अब जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले हैं।
    अभी कुछ दिन पहले खबर थी कि सुपरस्टार सलमान खान अपने मशहूर टीवी शो ‘दस का दम’ के साथ टीवी पर वापसी करेंगे। लेकिन सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों ‘ट्यूबलाइट’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में व्यस्त हैं।
    इसी वजह से शो के मेकर्स ने रणवीर सिंह से इस शो की मेजबानी करने लिए संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इस शो को होस्ट करने से मना कर दिया हैं जिसकी वजह उनका फिल्मी करियर पर ध्यान देना बतायी जा रही हैं। 

    No comments:

    Post a Comment