दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फिल्म ‘बाहुबली 2’ के बारे में अब एक चौंका देने वाली बात सामने आयी हैं। दरअसल अब अब 16 साल से कम उम्र के लोग बाहुबली नहीं देख सकेंगे।
क्यों चौंक गए न? लेकिन यह बिल्कुल सही हैं। अब 16 साल से कम उम्र के लोग बाहुबली नहीं देख सकेंगे। लेकिन यह नियम सिर्फ सिंगापुर में लागू किया गया है।
दरअसल सिंगापुर की सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘एन सी 16’ सर्टिफिकेट दिया है। जिसके बाद फिल्म एडल्ट कैटेगरी में आ गई है।
खबरों के मुताबिक सिंगापुर की सेंसर बोर्ड इस फिल्म को हिंसक मानती है। जिसकी वजह से 16 साल से कम उम्र के बच्चों को फिल्म देखने पर पाबंदी लगा दी गई है।

No comments:
Post a Comment