बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग अबू-धाबी में चल रही हैं।
फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर अक्सर फिल्म के शूटिंग सेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के शूटिंग सेट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमे वह संयुक्त अरब अमीरात के एक सीमेंट कारखाने में फिल्म की शूटिंग करते नजर आये थे।
लेकिन इस बार कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान और खुद की एक तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में सलमान खान शर्ट लेस नजर आ रहे हैं और कैटरीना उनके पीछे बैठी हुई हैं।

No comments:
Post a Comment