• May 10, 2017

    Breaking News: Agra सहित इन शहरों में भी आएंगे Justin Bieber

    हॉलीवुड के मशहूर एंड हैंडसम इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर जल्द ही इंडिया आ रहे हैं। मुंबई में 10 मई को होने वाले लाइव कॉन्सर्ट के लिए खासतौर पर जोरो से तैयारियाँ चल रही हैं।
    बता दें कि ये कॉन्सर्ट व्हाइट फॉक्स इंडिया स्टेट्स द्वारा ऑर्गनाइज कराया जा रहा जो 10 मई को होने वाला है। अब ताजा खबरें है कि जस्टिन फिल्मकार करण जौहर की पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आएंगे। वह नई दिल्ली, जयपुर और ताजनगरी आगरा भी पहुंचेंगे।
    अगर जस्टिन बीबर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आते है तो ऐसा पहली बार होगा जब जस्टिन किसी भारतीय चैट शो में नजर आएंगे।
    आइये देखे भारत आने के लिए Justin की डिमांड लिस्ट –
    1. दो फाइव स्टार होटल बुक किए जाएं
    2. होटल में कुल 13 कमरे बुक किए जाएं
    3. बीबर के ड्रेसिंग रूम के सभी पर्दे सफ़ेद हों।
    4. कमरे में कांच का फ्रिज हो।
    5. बीबर के कमरे में 24 पानी की बोतलें, 4 एनर्जी ड्रिंक, 6 विटामिन वॉटर की बोतलें, 6 क्रीम सोडा और कई किस्म के फलों का रस रखा जाए।
    6. खाने की वैरायटी बनाए रखने के लिए भी एक लंबी लिस्ट दी गई है, जिसमें वेज और नॉन वेज, दोनों किस्म का खाना शामिल है।
    7. हेल्थ फूड के नाम पर नारियल पानी, बादाम शेक, प्रोटीन पॉउडर, ऑर्गेनिक शहद व केले और हर्बल चाय समेत फ्रेश फल रखने हैं।
    8. उनके इर्दगिर्द कहीं भी लिली के फूल नहीं होने चाहिए।
    9. बीबर की पूरी टीम के लिए कई साइज की टी-शर्ट्स भी इस लिस्ट में मांगी गई हैं।
    10. जस्टिन बीबर के काफ़िले को ले जाने के लिए 10 लग्ज़री कारें, 2 वॉल्वो बसें बुक की जाएं।
    11. कारों को सुरक्षा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार की जेड प्लस सिक्योरिटी टीम साथ में होना चाहिए।
    12. बीबर के अपने 8 सुरक्षा गार्ड भी उनकी सुरक्षा में साथ रहेंगे।
    13. परफॉर्म करने के लिए होटल से स्टेडियम तक बीबर सड़क के रास्ते नहीं, बल्कि चॉपर (हेलिकॉप्टर) से जाएंगे।
    14. बीबर जब सफर करेंगे तो 10 कंटेनर माल उनके साथ आएगा, जिसमें उनका सोफा सेट, प्ले-स्टेशन, वॉशिंग मशीन और टेबल-टेनिस की टेबल जैसे सामान शामिल होंगे।

    No comments:

    Post a Comment