28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर एक नया इतिहास रचा हैं फिल्म ने महज कुछ ही दिन में दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया हैं और 2000 की रेस में चल पड़ी हैं।
लेकिन क्या आप जानते है कि इतनी कमाई के बावजूद बाहुबली 2 बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का एक रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी हैं। तो चलिए हम आपको बताते है।
दरअसल शाहरुख़ की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 42.62 करोड़ रुपए की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी। जबकि बाहुबली 2 ने पहले दिन हिंदी वर्जन से 41 करोड़ रुपए कमाए थे।
‘हैप्पी न्यू ईयर’ फर्स्ट डे कलेक्शन:
हिंदी – 42.62 करोड़
तेलुगू – 1.43 करोड़
तमिल – 0.92 करोड़
टोटल – 44.97 करोड़
‘बाहुबली 2’ फर्स्ट डे कलेक्शन:
हिंदी – 41करोड़
तेलुगू +तमिल + मल्यालम – 80 करोड़
कुल – 121 करोड़

No comments:
Post a Comment