बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही बाहुबली 2 में जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिले हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया हैं।
बाहुबली 2 में सीन्स को ज्यादा से ज्यादा रियल बनाने के लिए काफी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म में भल्लालदेव के रथ खींचता हुआ सांड दिख रहा है लेकिन उस रथ को जो ताकत खींच रही थी वो रॉयल एनफील्ड का इंजन थी।
भल्लालदेव के रथों को युद्ध के मैदान में उससे बंधे दिखे सांड नहीं चला रहे थे और इस बात का खुलासा बाहुबली सीरीज के प्रॉडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल ने किया।


No comments:
Post a Comment