बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका हैं। लेकिन आपको बता दें कि ट्यूबलाइट के टीजर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फिल्म बाहुबली 2 को कड़ी टक्कर दी हैं।
दरअसल सलमान की ट्यूबलाइट के टीजर ने एक बड़ा रिकॉर्ड खड़ा किया हैं। फिल्म के टीजर को मात्र 48 घंटो में 10 मिलियन लोगो ने देखा हैं। ‘ट्यूबलाइट’ इस वर्ष ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
बता दें कि ‘ट्यूबलाइट’ 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज एक्ट्रेस झू झू नजर आएँगी इसके अलावा फिल्म में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी हैं।

No comments:
Post a Comment