• May 10, 2017

    Kajol की फिल्म ‘VIP 2’ की रिलीज डेट हुई फाइनल!

    मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। दरअसल आपको बता दें कि काजोल की आगामी फिल्म VIP 2 (Velaiilla Pattadhari) की रिलीज डेट फाइनल हो गयी हैं। बता दें कि ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
    फिल्म में काजोल के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मो के स्टार अभिनेता धनुष लीड रोल में नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट एक खास मौका भी हैं दरअसल इसी दिन धनुष का बर्थडे भी है ऐसे में धनुष की फिल्म उनके बर्थडे पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
    काजोल और धनुष पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म से काजोल लम्बे समय बाद तमिल फिल्म में नजर आएँगी। फिल्म का निर्देशन सौंदर्या रजनीकांत ने किया हैं। ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने वाली फिल्म Velaiilla Pattadhari की सीक्वल हैं।

    No comments:

    Post a Comment