बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिन्दा हैं’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग इस समय अबू धाबी में चल रही हैं। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर अक्सर फिल्म के शूटिंग सेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में उन्होंने फिल्म के शूटिंग सेट से एक नयी तस्वीर शेयर की हैं। अली अब्बास जफर इस समय संयुक्त अरब अमीरात के एक सीमेंट कारखाने में फिल्म की शूटिंग सेट कर रहे हैं जिसकी एक तस्वीर भी सामने आयी हैं।
जफर ने सेट से एक तस्वीर शेयर की और कहा, ‘अरकान सीमेंट कारखाने में ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग। अनमोल सहयोग के लिए धन्यवाद, भरोसा करें यह बहुत खूबसूरत है।’
बता दें कि यह फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल फिल्म हैं। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएँगी।



No comments:
Post a Comment