बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म ‘कृष’ सीरीज की अपकमिंग फिल्म ‘कृष 4’ की चर्चाएं लम्बे समय से जोरो पर हैं। इस सीरीज की तीन धमाकेदार फिल्मों के बाद अब ऋतिक के फैंस फिल्म के अगले पार्ट ‘कृष 4’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन अब खबर आयी है कि जल्द ही दर्शकों को कृष 4 सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम लगभग पूरा हो चुका हैं। फिल्म के निर्देशक और ऋतिक के पिता राकेश रोशन कृष 4 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है और खबर है कि जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।
ताजा खबरों के अनुसार ऋतिक रोशन कृष 4 में हॉलीवुड फिल्म ‘वंडर वूमेन’ जैसा किरदार निभाना चाहते हैं। दरअसल हाल ही में रिलीज हुआ ‘वंडर वूमेन’ मूवी का ट्रेलर बहुत पसंद आया हैं।

No comments:
Post a Comment