आपको बता दें कि मशहूर टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की संध्या यानी कि एक्ट्रैस दीपिका सिंह के घर एक नन्हा मेहमान आया है। बता दें कि दीपिका ने शनिवार रात 9 बजे एक बेटे को जन्म दिया है।
सूत्रों के अनुसार मां और बच्चे दोनों बिल्कुल ठीक है। उनके पति ने बताया कि हम अपने नन्हे मेहमान के आने से काफी खुश है। दीपिका अभी आराम कर रही हैं। इससे पहले दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
गौरतलब है कि दीपिका ने सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में संध्या बिंदणी का मशहूर किरदार निभाया था। साल 2014 में उन्होंने अपने शो के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी।

No comments:
Post a Comment