बॉलीवुड फिल्ममेकर राहुल मित्रा फिल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ का निर्माण का रहे हैं। आपको बता दें कि अब इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त नजर आएंगे।
‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ में संजय दत्त गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनका हाल ही में फर्स्ट लुक भी सामने आया हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी।
गौरतलब है कि इस सीरीज की पहली फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी जिसमे रणदीप हुड्डा गैंगस्टर की भूमिका में नजर आये थे। इसके बाद 2013 में ‘साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ रिलीज हुई थी, जिसमे इरफान खान ने काम किया था।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि संजय दत्त जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूमि’ से फिल्मो में कमबैक के लिए तैयार हैं।


No comments:
Post a Comment