दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही अपनी फिल्म ‘रोबोट 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी लीड रोल में हैं।
इसके अलावा आपको बता दें कि हाल ही में खबर आयी है रजनीकांत अपनी अगली फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी से रोमांस फरमाते नजर आएंगे।
इस फिल्म में हुमा कुरैशी 66 वर्षीय रजनीकांत की प्रेमिका का किरदार निभाती नजर आएँगी। इस फिल्म का निदेर्शन पी. ए. रंजीत करेंगे, इस महिने के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा और राधिका आप्टे भी रजनीकांत के साथ काम कर चुकी हैं।

No comments:
Post a Comment