• May 17, 2017

    Salman की ‘Tubelight’ बनी Emoji पाने वाली पहली फिल्म

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही ईद पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म सुर्ख़ियों में छायी हुई हैं।
    हाल ही में फिल्म का पहला सॉन्ग ‘रेडिओ’ रिलीज हुआ है, जो खूब वायरल हो रहा हैं। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि फिल्म ट्यूबलाइट अपना खुद का इमोजी प्राप्त करने वाली पहली फिल्म बन गयी हैं।
    जी हां, आपको बता दें कि ‘ट्यूबलाइट’ ट्विटर पर अपना खुद का इमोजी पाने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस इमोजी में सलमान खान का गले में जूता लटकाए हुए लुक नजर आ रहे हैं।
    फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इसकी जानकारी दी। उसके बाद सलमान ने ट्वीट कर कहा, ‘ट्विटर को फुल लाइट कर देगा अब ये ट्यूबलाइट इमोजी।’
    Happy to announce tht Tubelight becms the FIRST Bollywood film with its own character emoji @BeingSalmanKhan @TwitterIndia

    No comments:

    Post a Comment