• May 08, 2017

    ICC Champions Trophy 2017: आज होगा टीम इंडिया का ऐलान

    2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आज 8 मई को टीम इंडिया का एलान होने जा रहा हैं। लम्बे इंतजार के बाद आज चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी जाएगी। कुछ दिनों पहले ऐसी ख़बरें थी कि 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया भाग नहीं लेगी।
    आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडियन की लिस्ट आईसीसी को भेजने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल थी। इंडिया को छोड़कर बाकी देशो की टीमें अपनी लिस्ट आईसीसी को पहले ही सौप चुके हैं और अब भारतीय टीम की लिस्ट भी आज जारी कर दी जाएगी।
    आईसीसी ने एक नए वित्तीय मॉडल का प्रस्ताव रखा हैं। जिससे बीसीसीआई का राजस्व 570 मिलियन डॉलर से घटकर 293 मिलियन डॉलर रह जायेगा। बीसीसीआई ने आईसीसी को ये चेतावनी भी दी थी कि अगर वह भारत के हितों को ध्यान में नहीं रखेगी तो इंडिया का चैंपियन ट्रॉफी से नाम हट सकता हैं।
    अभी हाल ही में बीसीसीआई की ओर से लगातार हो रही देरी के चलते सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई को 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की जल्द से जल्द घोषणा करने के लिए कड़े शब्दों में निर्देश भी दिए थे।

    No comments:

    Post a Comment