एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकार्ड्स तोड़ एक नया इतिहास रचा हैं। बाहुबली 2 आये दिन एक से एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही हैं। अब फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।
आपको बता दें कि बाहुबली 2 दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली हैं। और आपको बता दें कि बाहुबली 2 दुनियां में 1000 करोड़ कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गयी हैं।
बता दें कि फिल्म ने महज 9 दिनों में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया हैं। फिल्म की रिलीज दिन से लेकर अभी तह सारे सिनेमाघरों में हाउसफुल शो चल रहे है और टिकट के लिए होड़ मची हुई हैं।
बाहुबली 2 दुनियाभर में लगभग 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज लीड रोल में हैं।

No comments:
Post a Comment