अक्सर देखा जाता है कि जब कोई भी फ़िल्मी सेलेब्रिटी या अन्य कोई सेलेब्रिटी कही पहुंचने है तो उनके चाहने वालो की भीड़ वहां मौजूद रहती हैं और उनमे उस सेलेब्रिटी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच जाती हैं जो कभी कभी उस सेलेब्रिटी को भी पसंद नहीं आता जिसकी वजह से उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ जाती हैं।
हाल ही में कुछ ऐसा बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ हुआ हैं। खबर है कि कैटरीना के एक चाहने वाले को उनके ड्राइवर के हाथ से एक जोरदार थप्पड़ खाना पड़ा हैं। सुनने में आया है कि कैटरीना मुंबई में अपने ड्राइवर से मिलने गयी थी वहां से लौटते समय उनके एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की गुजारिश की।
लेकिन शायद उस वक्त कैटरीना का मूड नहीं था और उन्होंने उसी बात को इग्नोर कर दिया लेकिन उस फैन ने उनका पीछा नहीं छोड़ा वह उनके पीछे पीछे चल पड़ा और जब कैटरीना अपनी गाडी से बिल्डिंग के अंदर चली गयी तब वो व्यक्ति वही खड़ा रहा और कैटरीना का नाम लेकर उन्हें आवाजे लगाने लगा।
तभी कैटरीना के ड्राइवर को उसकी इस हरकत पर गुस्सा आ गया और उसको एक थप्पड़ लगा दिया।

No comments:
Post a Comment