मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बैनर तले बन रही पहली सिक्किमी फिल्म ‘पहुना’ का पोस्टर कांस अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल में जारी किया गया हैं। इस फिल्म का निर्माण प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा के ‘पर्पल पैबल पिक्चर्स’ के बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म की निर्देशक पाखी ए टायरवाला हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘हमारी सिक्किमी फिल्म पहुना का पोस्टर कांस में जारी किया गया। फिल्म की निर्देशक पाखी ए टायरवाला हैं।’’ बतौर निर्माता प्रियंका ने अपनी शुरूआत भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का निर्माण किया।


No comments:
Post a Comment