• May 23, 2017

    Sonam Kapoor की फिल्म ‘Neerja’ के निर्माता पर हुआ केस दर्ज!

    बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ की कमाई कर दर्शकों को बेहद पसंद आयी सोनम कपूर की अभिनीत फिल्म ‘नीरजा’ अब कानूनी मामले में फंस गयी हैं। दरअसल इस फिल्म निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज हो गया हैं।
    बता दें कि इस फिल्म के लिए सोनम कपूर को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। दरअसल आपको बता दें कि फिल्म ‘नीरजा’ के निर्माताओं पर अपनी बात से मुकर जाने का आरोप लगा हैं।
    नीरजा के परिवार ने फिल्म  के निर्माताओं के खिलाफ ‘वादाखिलाफी’ का मामला दर्ज करवाया हैं। नीरजा के परिवार का कहना है कि फिल्म के निर्माताओं ने उनसे फिल्म बनाने से पहले ये वादा किया था कि बॉक्स ऑफिस की कमाई का 10% हिस्सा नीरजा भनोट ट्रस्ट और उनके परिवार को दिया जायेगा। लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया।

    No comments:

    Post a Comment