बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान को लेकर हाल ही में एक बेहद चौंका देने वाली बुरी खबर सामने आयी हैं। हाल ही में एक फ्रेंच वेबसाइट ने शाहरुख खान को लेकर एक बुरी खबर छापी है। फ्रैंच वेबसाइट ने लिखा कि पैरिस में प्लेन क्रैश होने की वजह से शाहरुख की मौत हो गई।
इस खबर को सुनने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी हैरत में पड़ गए और ये खबर आग की तरह फैल गयी। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, ‘फ्रेंच वेबसाइट ने अपनी साइट पर ये खबर लिखी कि बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के कुछ घंटो बाद ही शाहरुख की प्लेन क्रैश में मौत हो गई।
इस फेक खबर में ये भी लिखा गया कि शाहरुख अपने पर्सनल एसिस्टेंट और कुछ लोगों के साथ जेट गुल्फस्ट्रीम जी 550′ से ट्रैवल कर रहे थे, जिसके क्रैश होने की वजह से शाहरुख की मौत हो गई।
लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख खान बिल्कुल ठीक हैं और आनंद एल राय की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment