खबर है कि मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लो बीपी की शिकायत के चलते तबियत खराब पर हॉस्पिटल ले जाया गया है। कपिल को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। कपिल अभी ठीक हैं लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है।
फिलहाल कपिल अभी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। बुधवार शाम 4 बजे के आसपास कपिल की हालत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया।
गौरतलब है कि कपिल के साथ हुए झगड़े के बाद सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ को अलविदा कह दिया था। उनके जाने बाद से ही इस शो की टीआरपी लगातार गिर रही है। बता दें कि कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म ‘फिरंगी’ में बतौर लीड अभिनेता नजर आने वाले हैं।

No comments:
Post a Comment