बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेंडेकर लीड रोल में हैं। ये फिल्म देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा चलाये गए ‘स्वच्छ भारत’ अभियान पर आधारित हैं।
लेकिन हम आपको बता दें कि अक्षय की ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गयी हैं। फिल्म निर्माता कंपनी वायाकॉम 18 पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो अक्टूबर 2016 को तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म की थीम चुराने का आरोप लगाया हैं।
जिसके तहत लीगल नोटिस भी जारी किया गया हैं। ये नोटिस डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक और प्रोड्यूसर वाराणसी के प्रवीण व्यास ने भिजवाया हैं। उनका आरोप है कि उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘मानिनी’ को केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पुरस्कृत किया था।
उनका आरोप है कि फिल्म की थीम ही नहीं इसमें कहे जाने वाले डायलॉग्स भी कॉपी किये गए हैं।

No comments:
Post a Comment