• July 05, 2017

    ‘Student Of The Year 2’ में नजर आएंगी Ananya Pandey

    मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के सीक्वल ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की चर्चायें इन दिनों जोरो पर हैं। काफी समय से फिल्म के सीक्वल में कास्ट चर्चाओं का विषय बने हुए हैं।
    ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के लिए सारा अली खान, दिशा पाटनी और जहान्वी कपूर के नाम सामने आये थे। अब खबर है कि इस फिल्म में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे नजर आएँगी।
    बता दें कि 18 साल की अनन्या खामोशी से फिल्मों की तैयारी कर रही थी। कुछ दिनों पहले चंकी पांडे ने खुद मीडिया से बात करते हुए ये कहा था कि उनकी बेटी और बेटा अहान फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

    No comments:

    Post a Comment