अभिनेता अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म ‘डैडी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। आपको बता दें कि पहले ये फिल्म आगामी 21 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म का प्रमोशन न होने की वजह से अब इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है और ‘डैडी’ 08 सितम्बर को रिलीज होगी।
लेकिन अब अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘डैडी’ की नयी रिलीज डेट बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और सैफ अली खान की फिल्मों से टकरा रही हैं। बता दें कि जहां एक ओर सैफ अली खान की फिल्म ‘कालकांडी’रिलीज होनी है तो वहीं दूसरी ओर सनी देओल-बॉबी देओल की फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ रिलीज होनी हैं।
ये फिल्में भी 8 सितंबर को ही रिलीज हो रही हैं। अब ऐसे में बॉक्स ऑफिस इन सभी अभिनेताओं की फिल्मों में आपस में टकराव देखने को मिल सकता हैं।

No comments:
Post a Comment