टीवी पर कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल ‘नागिन’ से फेमस हुई जानी-मानी अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। बता दें कि वह अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘गोल्ड’ में नजर आएँगी।
अब आपको बता दें कि फिल्म ‘गोल्ड’ के बाद मौनी को एक और फिल्म मिल गयी है और वो भी सुपरस्टार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की। जीहां खबर है कि मौनी सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म ‘रात बाकी’ में नजर आएँगी। आपको बता दें कि इस फिल्म से सलमान अपने बहनोई (बहन अर्पिता के पति) आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लांच कर रहे हैं।
‘रात बाकी’ में आयुष के साथ मौनी रॉय रोमांस करती नजर आएँगी। जल्द ही इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी जाएगी। फिलहाल आपको बता दें कि मौनी रॉय इन दिनों लंदन में ‘गोल्ड’ की शूटिंग कर रही हैं। और सितंबर में टीवी शो ‘नागिन’ के नए सीजन ‘नागिन 3’ की शूटिंग शुरू करेंगी।

No comments:
Post a Comment