बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को हाल ही में बीएमसी की तरफ से क्लीन चिट मिल गयी हैं। आपको बता दें कि अनुष्का के खिलाफ ये शिकायत उनके पड़ोसी ने की थी। बता दें कि अनुष्का वर्सोवा स्थित बद्रीनाथ टॉवर के 20वें फ्लोर में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। बिल्डिंग के पूर्व सेक्रेटरी सुनील बत्रा ने अनुष्का पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने पैसेज के रास्ते में अवैध इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवा रखा हैं।
जिसके चलते सुनील ने बीएमसी को अनुष्का के खिलाफ कई नियम तोड़े जाने पर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बीएमसी ने बिल्डिंग का निरीक्षण किया और अनुष्का को नोटिस भेज बॉक्स को आपत्तिजनक बताया।
लेकिन दो महीने बाद अब बीएमसी के सहायक इंजीनियर ने सुनील को लिखा है कि बिजली का बॉक्स अनुष्का के घर की दीवार पर हैं।

No comments:
Post a Comment