मशहूर इंडियन टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी जानी-मानी एक्ट्रेस वीना मलिक अक्सर अपनी विवादित बयानबाजी और बोल्ड इमेज की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं।
और इस बार भी वह अपने द्धारा दिए गए विवादित बयान की वजह से चर्चाओं में हैं। आपको बता दें कि वीना इन दिनों ‘पाक न्यूज’ नाम के एक पाकिस्तानी न्यूज एंकर हो गयी हैं। वीना हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करती नजर आयी हैं।
पीएम मोदी के खिलाफ की गयी उनकी बयानबाजी से ये साफ जाहिर होता है कि वह नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे से बिल्कुल नाखुश हैं। चैनल के ट्विटर हैंडल पर शेयर किये गए इस वीडियो में वीना मालिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर काफी बुरा-भला बोल रही हैं।
बता दें कि ‘पाक न्यूज’ चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो का नाम ‘ब्रैकिंग न्यूज विद वीना मलिक’ है।
Narendra #Modi meets Israeli PM Benjamin#PakNews#BreakingWithVeena #ModiInIsrael @iVeenaKhanpic.twitter.com/n8xvQcW3YZ— Pak News (@PakMGOfficial) July 4, 2017

No comments:
Post a Comment