• July 09, 2017

    Arms Act Case: कोर्ट में पेश नहीं हुए Salman Khan, मांगी माफी!

    बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान को अवैध हथियार मामले में जोधपुर के जिला एवं सेशन न्यायालय में बीस हजार के जमानत मुचलके के साथ बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होना था।
    लेकिन पुलिस जाब्ता नहीं मिलने और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सलमान खान कोर्ट में पेश नहीं हुए। सलमान के वकीलों ने इसका हवाला देते हुए कोर्ट में हाजिरी माफी दी।
    अब सलमान 04 अगस्त को कोर्ट में पेश होंगे। दूसरी ओर कांकाणी हिरन शिकार मामले में अंतिम बहस के लिए सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने 22 जुलाई की तारीख दी।
    सलमान को सीजेएम कोर्ट द्धारा गत 18 जनवरी को बरी किए जाने के बाद राज्य सरकार की ओर से जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर ग्रामीण में 21 अप्रैल को अपील पर सुनवाई करते हुए सलमान खान के अधिवक्ता को बीस हजार रुपए के जमानत मुचलके पेश करने के आदेश दिए गए थे।

    No comments:

    Post a Comment