• July 01, 2017

    हाथ में लिपस्टिक लेकर Ekta Kapoor ने किया ‘Lipstick Under My Burkha’ का प्रमोशन



    इस साल की सबसे बड़ी विवादित फिल्म “Lipstick Under My Burkha” अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘ए’ सेर्टिफिकेट के साथ पास कर दी गयी हैं। बता दें कि इस फिल्म को अब मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर प्रस्तुत कर रही हैं।
    जिसके चलते वह इन दिनों फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं। अभी हाल ही में बीते बुधवार को राजधानी दिल्ली में एकता कपूर ने फिल्म का प्रमोशन हाथ में लिपस्टिक लेकर किया।
    आपको बता दें कि ये फिल्म अलंकृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी हैं और फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।’
    इस फिल्म में फिल्म में देश के एक छोटे शहर की अलग उम्र की चार महिलाओं के जीवन को दिखाया गया है, जिसमें वे कई तरह की आजादी की तलाश करती हैं।

    No comments:

    Post a Comment