अभिनेत्री नीतू चंद्र की आगामी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘ब्लॉक 12’ भारतीय सिनेमघरों में भी रिलीज होने जा रही हैं। भारत में ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म में नीतू ने प्रेम की देवी का किरदार निभाया हैं। इस ग्रीक फिल्म का निर्देशन काइरियाकोस तोफाराइड्स ने किया हैं।
गौरतलब है कि हिंदी, तमिल और तेलुगु में अपने अभिनय से जादू बिखेरने वाली नीतू चंद्रा ने 2015 में आयी अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म ‘गरम मसाला’ से लोकप्रियता हासिल की थी।

No comments:
Post a Comment